
ग्वालियर। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर एवं सिविल अस्पताल हजीरा के कर्मचारी मंगल सिंह भदौरिया के मध्य सिविल अस्पताल में विगत दिवस मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों के मध्य परिवारजनों और रिश्तेदारों ने गलतफहमी और मतभेदों को दूर करवा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि वह आपस में रिश्तेदार भी हैं। अब उनके मध्य किसी भी प्रकार की कोई द्वेष की भावना नहीं है। दोनों पक्षों ने राजीनामा करते हुए कहा कि यह विवाद अंजाने में हुआ था, किन्तु अब हमारे बीच में कुछ भी नहीं है।
