मछली मार्केट में चाकूबाजी, युवक घायल

जबलपुर : मझोली थाना अंतर्गत मछली मार्केट में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक प्रहलाद लुनिया 22 वर्ष निवासी लुहारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम 7-30 बजे मछली मार्केट में मछली खरीदने गया था.

जहां पहचान के रामदयाल नुनिया, शशि नुनिया, हरि, सुनील नुनिया मिले जो उसका रास्ता रोक लिये बोले 15 जुलाई को अमन चौहान के यहां काम किया था जिसके पैसे मुझे कम मिले है जिससे कहा कि मुझे नहीं पता इसी बात पर सभी विवाद करने लगे, रामदयाल, शशि एवं सुनील ने हाथ मुक्को से मारपीट की एवं हरि न चाकू से हमला कर हाथ में चोट पहुंचा दी।

Next Post

​भोपाल वार्ड 4: कागजों पर चमका वार्ड, जमीनी स्तर पर जनता परेशान

Mon Jul 20 , 2026
विजय शर्मा भोपाल: नगर निगम के वार्ड 4 के पार्षद के साथ ही एमआईसी सदस्य भी हैं. जिनके पास पार्षद के साथ ही एमआईसी का अतिरिक्त बजट भी रहता है. जिससे इन्होंने वार्ड में विकास कार्य तो पिछले चार वर्षों में बहुत कराये हैं. उसके बाद भी समस्याओंं का समाधान […]

You May Like