हाईवे पर जानलेवा गड्ढा: नगर निगम की अनदेखी पड़ सकती है भारी

सतना:पिछले दिनों सीवर लाइन के लिए एन एच 27 में औद्योगिक नगर से लेकर ट्रासपोर्ट नगर मजबूत बनी सी सी सडक़ के बडे भाग को तोड़ा गया था.उचित ढग़ से सडक़ का रिस्टोरेशन नहीं किए जाने के कारण वर्तमान में सडक़ में कई स्थानों पर जानलेवा गड्ढें हो गए हैं,जिनमें आए दिन दोपहिया वाहन के सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है.
गौरतलब है कि शहर में सीवर लाइन डालने के लिए बडे पैमाने पर सीसी सडक़ों को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

इसके बाद स्थानीय संविदाकारों के माध्यम से सडक़ों को रिस्टोरेशन का काम कराया गया.बिना निगरानी के रात में किए गए इस प्रकार के कामों की गुणवक्ता को लेकर शुरू से ही प्रश्रचिन्ह लगाए जाते रहे हैं.वर्तमान हालत यह है कि रीवा रोड़ से औद्योगिक नगर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ जिला उद्योग संघ कार्यालय के पास सीसी सडक़ में इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि उसमें आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

इस ओर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया पर कोई महत्व नहीं दिया गया. बताया जाता है कि इस मार्ग का रिस्टोरेशन जिस एजेन्सी ने किया है उसने कई स्थानों पर ऐसे गड्ढेंं छोड दिए हैं. औद्योगिक नगर से लेकर ट्रासपोर्ट नगर तक गहिरानाला से नई बस्ती इसके आगे वाणसागर कालोनी,ट्रासपोर्ट नगर शिव मंदिर के सामने तथा जेल रोड़ के पास भी ऐसे ही जानलेवा गड्ढें हैं जिनका रिस्टोरेशन किया जाना जरूरी है.

Next Post

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में करियर सेमिनार

Wed Dec 10 , 2025
सतना: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के महर्षि वाल्मीकि सभागार, सीएमसीएलडीपी भवन में  आज इमार्टिकस लर्निंग के सहयोग से  करियर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का विषय बैंकिंग एवं फाइनेंस क्षेत्र में उपलब्ध वर्तमान रोजगार प्रवृत्तियाँ एवं चुनौतियाँ सेमिनार रहा।कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे […]

You May Like