मरा मुर्गा लेकर तहसील पहुँचा शख्स, कहा आज मुर्गा मरा है, कल मर सकते हैं बच्चे 

बुधनी। तहसील कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जब एक शख्स मरे हुए देशी मुर्गे को लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गया.

उसने एसडीएम से गुहार लगाई कि उसके मुर्गे को सांप ने काटा और वह मर गया. आज तो मुर्गा ही मरा है. कल को उसके बच्चे और महिलाएं भी घर में रहती हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. एसडीएम ने बात सुनकर समस्या को हल करने का आश्वासन देकर पंचायत सचिव को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी.

बताया जाता है कि नजदीकी ग्राम पीलीकरार की एक बस्ती में नगर से निकलने वाला गंदा पानी एक कुंड में जमा हो जाता है. जिसकी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई. ये समस्या लगातार कई महीनों से हो रही है. गंदे पानी की निकासी नहीं जिससे जहरीले सांप पनप रहे हैं. बस्ती में रहने वाले मोहम्मद असगर के मुर्गे को एक सांप ने काट लिया और मुर्गा मर गया. इधर असगर मियां मरे हुए मुर्गे को लेकर तहसील कार्यालय पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी एसडीएम दिनेश तोमर को दी.उसने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की. इस मामले में एसडीएम दिनेश सिंह तोमर का कहना है कि ग्राम पीलीकरार निवासी असगर मरा मुर्गा लेकर आए थे और अपनी समस्या से अवगत कराया था. जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा.

Next Post

कोरोना पर ब्रेक: एक भी नया मरीज नहीं, 11 एक्टिव केस, सभी का घर पर इलाज

Sat May 31 , 2025
इंदौर. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर शनिवार को लगा ब्रेक. शहर में इस दिन एक भी नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया. यह राहत की खबर ऐसे समय में आई है जब बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. […]

You May Like