
कुक्षी।केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन जस गार्डन में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों और आमजन को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया गया। मंचासीन अतिथियों ने सरकार के 11 वर्षो के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण और विकास के कार्यों के साथ वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में कैसे भारत को उचाईयों पर पहुंचाया और सरकार की उपलब्धियों पर फोकस किया गया।नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान ने ग्राम पंचायत से लेकर नगर परिषद देश प्रदेश में बुनियादी ढाँचे के विकास,महिला शक्तिकरणऔर आत्मभारत निर्माण की जानकारी देते हुए शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धाड़ीवाल नें कहा की भाजपा कार्यकर्त्ता राष्ट्र निर्माण में पूरी तरह समर्पित है यह संकल्प सभा आयोजन नही बल्कि देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का सामूहिक प्रयास है।
नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा नें कहा की हमारी सरकार नें जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग को सुविधाओं से जोड़ा है.उन्होंने इस संकल्प सभा को भारत के सुनहरे भविष्य की नींव बताया जो देश के विकास और प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मंचासीन अतिथि
जनभागीदार समिति अध्यक्ष ओपी पाटीदार,महेंद्र सेप्टा नें भी सम्बोधित किया.सर्वप्रथम अतिथियों नें कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती एवं पंडित दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया,पश्चात अतिथियों का स्वागत केसरिया दुपट्टा पहनाकर किया।कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र जैन रुपम, लोकेश सरदार पाटीदार,नितिन सेठ पहाड़िया,पूनम कसेरा,पार्षद संजय सिर्वी,मोनेश जैन,नरेंद्र सिर्वी,बाबूलाल कांग,शेरू ब्रजवासी,प्रकाश हम्मड,सुनेश जैन,प्रेम राठौड़.महिला नेत्री रेखा जैन,कविता भावसार,आदि भाजपाइयों के साथ आमजनों नें 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ लीं.कार्यक्रम का संचालन लोकेश चौहान नें किया.आभार माना भेरूलाल ब्रजवासी नें।उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता नें दी।
