महानिदेशक जेल डॉ वरुण कपूर पहुंचे बैढ़न जिला जेल, किया निरीक्षण

सिंगरौली। जिला जेल बैढ़न में आज दिन गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधि देखने को मिली, जब म.प्र. जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर आईपीएस का आगमन हुआ। उन्होंने जिला जेल बैढ़न का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों के हित में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान महानिदेशक डॉ. कपूर द्वारा जिला जेल में नव निर्मित 5 वीडियो कॉन्फे्रंसिंग कक्षों का लोकार्पण किया गया। इन आधुनिक कक्षों के शुरू होने से बंदियों को न्यायालयीन पेशी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुविधा मिल सकेगी, जिससे समय की बचत के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। जेल अधीक्षक डॉ. एलके त्रिपाठी ने महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर के जिला जेल बैढ़न आगमन और वीडियो कॉन्फे्रं सिंग कक्षों के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महानिदेशक के इस दौरे से जिला जेल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

भैंसवा माता मेले से लौटे 100 से ज्यादा लोग बीमार: 6 गांवों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

Thu Feb 12 , 2026
पड़ाना/ब्यावरा। सारंगपुर तहसील के पड़ानाशीर्षक बनाएं कस्बे के समीपस्थ ग्राम मऊ के कुछ ग्रामीणों के एकाएक बीमार होने के बाद कई अन्य आसपास के गांवों के ग्रामीणजन के भी बीमार होने का मामला सामने आया है. अधिकांशत: उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत हुई है. आधा दर्जन गांवों के लगभग […]

You May Like