आरोपियों को भेजा जेल
बचे हुए की तलाश जारी
इंदौर: भाजपा पार्षद के घर उत्पात मचाने वाले 10 आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर छह को गिरफ्तार कर लिया है. जेल भेज दिया, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.एडीशनल डीसीपी जोन 4 आनंद यादव ने बताया कि भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर घुसकर उत्पात मचाने वालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दस उत्पातियों की पहचान कर गुरुवार को छह को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया.
यादव ने बताया कि बचे हुए उपद्रवियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं. पुलिस ने इस मामले में ललित पिता सुरेश गोगड़े, कृष्ण पिता जितेंद्र शर्मा, अरुण उर्फ गोलू यादव निवासी शीलनाथ कैंप, विनय पिता जयप्रकाश निवासी कुलकर्णी का भट्टा और नवीन पिता सुरेशचंद्र आर्य निवासी गौरीनगर को गिरफ्तार किया. इसके अलावा देवेंद्र सरोज, धनराज राय, गोलू आदिवाल, मिथुन डागर, दिलीप बसवाल जैसे अन्य 10 लोगों के नाम पुलिस के सामने आए हैं, जो भीड़ में शामिल थे. एक नाम चीकू यादव का भी पुलिस के सामने आ रहा है, उसने भी उत्पात मचाया था. पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है.
वीडियो के आधार पर आरोपियों को पहचाना
पुलिस पार्षद के घर उत्पात मचाने वाले आरोपियों को वीडियो के आधार पर वेरिफाई कर रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी जीतू यादव से जुड़े हैं, पुलिस इनकी गिरफ्तारी का प्रयास भी कर रही है. पकड़ाए गए आरोपियों से पूछताछ में और भी नामों का खुलासा होने की उम्मीद है.
इनको गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा उनमें 31 वर्षीय कृष्णा पिता जितेन्द्र शर्मा, 36 वर्षीय नवीन पिता सुरेशचन्द्र आर्य, 33 वर्षीय ललित पिता सुरेश सुरेश गोंगड़े, 44 वर्षीय अरुण दानीवर पिता बाबूलाल, 35 वर्षीय विनय पिता जयप्रकाश भरदेला, 27 वर्षीय पिन्टू उर्फ पुष्कर पिता राजू रावेरकर शामिल है. पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
