खंडवा: प्रशासन और पुलिस को जंगल से खदेडऩे वाले हमलावरों को पुलिस किश्तों में पकड़ रही है। घटना को लगभग 15 दिन हो गए हैं। 40 में से दस आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। फिर 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मामला अति गंभीर है। खालवा व गुड़ी क्षेत्र के बेशकीमती सागौन के जंगल सफाचट हो चुके हैं। इन्हें बाहर से आए आदिवासियों ने खेत बना लिए। वन विभाग फिर प्लांटेशन करता है, तो उखाडक़र फेंक दिया जाता है। अब प्रशासन ने बड़ी टीम व संसाधन लेकर इनके फसलें उखाड़ीं, तो दबंग वन में रहने वालों ने प्रशासन व वन व एसएएफ की टीम को ही खदेड़ दिया था। इन्हीं लोगों को पुलिस पकडक़र ला रही है।
्थाना पिपलोद के अपराध 495/24 धारा 109(1), 121(1),132,191(1),191(3), 190,324(4),324 (5),189 (3) बीएनएस, 3/4 के कुल 40 आरोपियों में से 10 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था। 09 जनवरी 25 को आरोपीगण गौरेलाल पिता मेहकाल उम्र 25 साल, धूमसिंह पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 24 साल, सुरपाल पिता भीलू मसाने उम्र 40 साल, प्रेम पिता लाखासिंह डुडवे उम्र 21 साल,प्रकाश पिता सुखलाल सोलंकी उम्र 22 साल, भीलू पिता भावसिंह उम्र 60 साल, बिसन पिता चंदरसिंह अखाडे उम्र 50 साल व नानसिंग पिता केरिया अखाडे उम्र 50 साल निवासी ग्राम आमाखजुरी भिलाईखेड़ा को आमा खजूरी के जंगल से गिरफ्तार किया गया है।
