घुघरी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घुघरी। घुघरी थाना क्षेत्र के ग्राम सलवाह में विगत 20 अगस्त 2025 की रात नंदकिशोर साहू 35 वर्ष युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट, जिला प्रशासन और मंडला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

आवेदक सालिकराम साहू निवासी ग्राम भौदा ने बताया कि उनका पुत्र नंदकिशोर सलवाह में अपनी ससुराल में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि 20 अगस्त की रात लगभग आठ बजे नंदकिशोर ने फोन पर परिजनों को बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। कुछ समय बाद नंदकिशोर के बेटे आकाश ने सूचना दी कि उसके पिता फांसी पर लटके हुए हैं।

परिजनों ने मौके पर पहुँचकर देखा कि शव आधी गर्दन से गमछे में लटका था और गले पर दबाव के निशान थे। परिवार का आरोप है कि यह गला दबाकर हत्या कर उसे फांसी का रूप देने की कोशिश है। आवेदक ने मृतक के ससुराल पक्ष के गणेश साहू शिक्षक, उनकी पत्नी कपुराबाई, दामाद दुर्गेश साहू और मनीष साहू पर प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है। यह मामला क्षेत्र में सनसनी का विषय बना हुआ है।

Next Post

ग्वालियर जिला अस्पताल में गुल रही बिजली, ठप हुईं चिकित्सा सेवाएं

Sat Sep 27 , 2025
ग्वालियर। शासकीय जिला अस्पताल में आज अफरा तफरी का आलम रहा. यहाँ अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके चलते न तो पेशेंट के पर्चे बन पाए और न उनकरे उपचार मिल सका. ऑपरेशन थिएटर के अँधेरे मे डूबने से गंभीर मरीजों के आपरेशन भी अटक गए. गर्मी और अँधेरे से […]

You May Like