स्कॉलरशिप ने तीरंदाजी में आने के लिए किया प्रेरित: सरवेश

भागलपुर (वार्ता) बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में तीरंदाजी अंडर-18 प्रतियोगिता में भाग ले रहे तमिलनाडु के स्मरण सरवेश ने कहा कि स्कॉलरशिप मिलने के बाद खेल में अधिक मन लगने लगा था।

सरवेश ने भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में चल रही खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में तीरंदाजी में पुरुषों के रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा फाइनल के प्रवेश कर लिया है और अब गुरुवार को वह अपने खिताबी मुकाबले में स्वर्ण पर निशाना साधने उतरेंगे। सरवेश की मां तमिलनाडु में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी के एसपी की पद पर कार्यरत हैं और अब उनका बेटा तीरंदाजी में स्वर्ण पर निशाना साधने के लिए तैयार हैं. फाइनल में गुरुवार को सरवेश का सामना महाराष्ट्र के उज्जवल भरत ओलेकर से होना है।

तमिलनाडु के इस युवा खिलाड़ी ने स्कॉलरशिप को लेकर कहा, “मैं भी खेलो इंडिया के स्कीम का हिस्सा हूं। एक युवा खिलाड़ी को इससे काफी मदद मिलती है। स्कीम के अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल महासंघ से हमें फुल सपोर्ट मिल रहा है। जब स्कॉलरशिप मिलने लगा तो मेरा मन इस खेल में लगने लगा। इस उम्र में जब आप करियर बनाना शुरू करते हैं तो स्कॉलरशिप काफी मदद करती है।”

उन्होंने कहा, “जब मैं पांच साल का था तभी से मेरी मां चाहती थी कि मैं निशानेबाजी में खेलूं। लेकिन इसे शुरू करने के लिए आपको कम से कम आठ साल उम्र होना चाहिए। मेरी मां को लगता था कि निशानेबाजी शुरू करने के लिए कुछ अभ्यास हो जाए। दोनों एक जैसा ही खेल है इसलिए मैं अभ्यास करने के लिए तीरंदाजी करना शुरू कर दिया।”

खेलो इंडिया स्कीम के तहत खिलाड़ियों को हर महीने 10 हजार रुपये मिलते हैं और सरवेश भी उस स्कीम में शामिल हैं। सरवेश ने हाल में 10वीं कक्षा का एग्जाम दिया है। उन्हें अपने राज्य तमिलनाडु से तो स्कॉलरशिप मिल ही रहा है, साथ ही रिलायंस फाउंडेशन से भी स्कॉलरशिप मिलना शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पिछले दो टूर्नामेंटों में मैंने जो गलती की थी वो यहां नहीं दोहराउंगा। पहले राउंड में मेरा प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं था, लेकिन आज मैं एक अलग माइंडसेट के साथ उतरा था। मैंने पूरे मन से आज अपना खेल खेला। मुझे उम्मीद है कि फाइनल में मैं इस बार स्वर्ण पदक जीतकर ही लौटूंगा।”

16 साल के सरवेश अब तक तीन चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। पहली बार उन्होंने सितंबर 2024 में ताइपे में आयोजित यूथ इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था, जहां वो चौथे स्थान पर रहे थे। इसके बाद उन्होंने इस साल फरवरी में थाइलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशिया कप भी अपनी चुनीती पेश की थी। साथ वह फरवरी में देहरादून में अपने कटेगरी में टॉप-8 में थे।

अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरा अगला टारगेट इस साल कनाडा में अगस्त में होने वाले यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतना है। इस चैंपियनशिप के लिए 22 तारीख को पुणे में ट्रॉयल्स होगा है। मेरा अगला लक्ष्य इस टूर्नामेंट में चैपियन बनना है। लेकिन फिलहाल अभी मेरा सारा ध्यान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 पर है और मैं इसमें पदक जीतकर स्पर्धा में जाना चाहता हूं।”

 

Next Post

तेलंगाना सरकार ने मिस फ्रांस और मिस वर्ल्ड का भव्य पारंपरिक स्वागत किया

Wed May 7 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना राज्य सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को शमशाबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) मिस फ्रांस अगाथे लू कॉएट के आगमन पर उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया। समारोह में तेलंगाना की समृद्ध विरासत और गर्मजोशी का प्रदर्शन किया गया। मिस फ्रांस के साथ, मिस वर्ल्ड अधिकारियों […]

You May Like