जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा संभाग क्रमांक 1, 2, 3, 4 एवं 5 के बाजार क्षेत्रों में गंदगी करने वाले, डस्टबिन न रखने वाले एवं अमानक पॉलीथिन विक्रय करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी फैलाने वाले, अमानक प्रकार की पॉलीथिन विक्रय करने वाले 105 व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई कर 20 हजार 6 सौ 50 रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, सी.एस.आई. आनंदराव, वैभव तिवारी, संतोष माहौर, सचिन जैन तथा स्वास्थ्य निरीक्षक बालकृष्ण, अमन चौरसिया, अमन चतुर्वेदी के साथ सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।
