नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना: नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद विवाह का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जिसके चलते बालिका न सिर्फ गर्भवती हो गई बल्कि उसे एक बच्चे को भी जन्म देना पड़ा. मामले की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
मैहर जिले के देहात थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता द्वारा पुलिस को बताया गया कि दुबेही निवासी 23 वर्षीय युवक धीरज कोल पिता सताई द्वारा उसके साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया जाता रहा. पीडि़ता के अनुसार वह अपनी बहन के ससुराल गई थी.

जहां पर उसकी मुलाकात धीरज से हुई. धीरज ने पहले उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाया और फिर उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा. लडक़ी के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी युवक संदीप के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु की गई और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
 अस्पताल में खुला मामला
लेकिन यह मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब 5 दिसंबर को जिला अस्पताल सतना में भर्ती एक नाबालिग लडक़ी द्वारा नवजात को जन्म दिया गया था. यह जानकारी सामने आने पर महिला थाना सतना द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया गया. जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए मामले को देहात थाने भेज दिया गया.

Next Post

नपा ने नदी किनारे, कुओं और बावडिय़ों पर चस्पा किए नोटिस

Fri Dec 12 , 2025
आष्टा। नपा ने पानी की चोरी पूर्ण रूप से रोकने की ठान ली है. मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल के साथ नाव के माध्यम से व पैदल पार्वती नदी के किनारे निरीक्षण किया गया. मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित […]

You May Like