सतना रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी पर हमला, डंडा छीनकर युवक ने की मारपीट वीडियो वायरल

सतना :रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का डंडा छीनकर उस पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से डंडा छीन लिया और उसी डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिसकर्मी लगातार पकड़ो-पकड़ो चिल्लाता रहा, लेकिन युवक कुछ देर तक उस पर वार करता रहा।

घटना के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत शासकीय रेलवे पुलिस जीआरपी में दर्ज कराई गई है।

Next Post

जमीनी विवाद में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Sun Jul 12 , 2026
मैहर: रामनगर थाना क्षेत्र के खारा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खेत जोतने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ […]

You May Like