क्वार्टर में लाखों की चोरी, आभूषण और नकदी ले गए चोर

जबलपुर। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनमोहन नगर में स्थित स्टाफ क्वार्टर क्रमांक 02 में धावा बोलते हुए चोर आभूषण और नकदी समेत लाखों का माल ले गए।

क्वार्टर में निवासरत स्टाफ नर्स निधि नामदेव के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। सुबह लगभग 11:45 बजे उनके घर से बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनीष विश्वकर्मा, उनके साथ अस्पताल आए भाजपा नेता अखिलेश दीक्षित ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को क्वार्टर की ओर जाते हुए देखा। इसके बाद दोनों ने अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ऋषभ पटेल को मौके पर भेजा, जिन्होंने संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद वे व्यक्ति अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर चले गए थे। कुछ समय बाद मनीष विश्वकर्मा का फोन आने पर नामदेव तत्काल अपने क्वार्टर पहुँचीं। वहाँ मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला, घर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज की अलमारी खुली हुई थी। जाँच करने पर सोने-चाँदी के आभूषण, नकदी तथा भगवान गणेश की पीतल की मूर्ति गायब मिली।

Next Post

NH-52 पर कार पलटी, एक ही परिवार के 5 घायल

Fri Oct 23 , 2026
शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर शुक्रवार शाम 4 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो खरीदारी के लिए पनवाड़ी जा रहे थे। घायलों में गोविंद, हीरामणि, ममता बाई, लड़कुंवर बाई और अजय शामिल हैं। सभी निवासी मोल्टा-दासता खेड़ी […]

You May Like