उत्कृष्ट सफाई कर्मचारी सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

जबलपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। स्टेशन निदेशक किशोर देवारे, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) रविकान्त कुमार एवं स्वास्थ्य निरीक्षक ज्ञानेन्द्र की मौजूदगी में चयनित कर्मचारी को श्रीफल, शॉल एवं मिठाई भेंट की गई। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सम्मान से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Next Post

गली गली में गूंज रहे हैं संजां माता के गीत 

Wed Sep 30 , 2026
बागली। श्राद्ध पक्ष में ही मालवा तथा निर्माण क्षेत्र में लोक देवी सजां माता की पूजा प्रतिदिन गोबर से बनी नई-नई आकृति के साथ की जाती है। बागली नगर में और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शाम होते ही सजां माता के कर्ण प्रिय मालवी भाषा वाले गीत सुनाई देते […]

You May Like