ठंडी हवाओं से कांपा चंबल क्षेत्र, नवंबर में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड, जिलों में शीतलहर का अलर्ट

ग्वालियर: उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब ग्वालियर चंबलपर गहराता जा रहा है। नवंबर में ही चंबल अंचल में दिसंबर–जनवरी जैसी गलन महसूस हो रही है। उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शीतलहर बने रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं ही इस कड़ाके की ठंड की मुख्य वजह हैं।मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है और न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के उत्तरी जिलों में तीव्र शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

Next Post

आतंक से जुड़कर इस्लाम को बदनाम करने वालों का बहिष्कार करे मुस्लिम समाज- जमाल सिद्दीकी

Mon Nov 17 , 2025
ग्वालियर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया है कि वे ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार करें, जो अपने कृत्य से मुस्लिमों को बदनाम करते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर ऐसे लोग आपके आसपास दिखते हैं तो […]

You May Like