जरारूधाम में 17 जुलाई को लगेंगे 2100 पौधे, मंत्री प्रहलाद पटेल ने परिवार के साथ किया निरीक्षण

दमोह। जिले के मगरोन गौ-अभ्यारण, जरारूधाम में 17 जुलाई को एक साथ 2100 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह जानकारी मप्र के पंचायत व ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को जरारूधाम पहुंचकर दी। मंत्री अपने पूरे परिवार के साथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने बताया कि श्री दादा गुरु के 21 दिन निराहार रहने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होंगे।निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल ने बन रहे भवनों का अवलोकन किया और परिसर में लगे हरे-भरे वृक्षों को देखा। उन्होंने नर्मदा सेवा खंड संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, सुशील गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मंत्री ने उद्गम स्थल पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जल ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला के विशाल टीन शेड और नर्सरी का भी निरीक्षण किया।इस दौरान श्रीमती पुष्पलता पटेल, फलित पटेल, गौपाल पटेल, आलोक गोस्वामी, कैलाश शैलार, शिवचरण पटेल, गंगाराम पटेल, राजकुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, कविता बजाज,नर्मदा सिंह एकता, राजू कमल ठाकुर जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि, आरईएस प्रभारी अदिति एच. ठाकुर, जनपद सीईओ अश्वनी सिंह, उपयंत्री समीर खान, थाना प्रभारी वंदना गौर सहित अन्य अधिकारी व जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Post

एसडीएम बंगले में 6-7 फीट का सर्प दूसरे सर्प को दबाए मिला, मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर छोड़ा

Thu Jul 9 , 2026
दमोह। कलेक्ट्रेट स्थित ऑफीसर कॉलोनी में गुरुवार को एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व के बंगले में एक बड़ा सर्प देखे जाने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार बंगले में करीब 6-7 फीट लंबा एक सर्प दूसरे छोटे सर्प को मुंह में दबाए हुए पाया गया। इसे देखकर घर में मौजूद लोग […]

You May Like

Play sound