दैनिक कार्यजीवन में सम्मान एवं विश्वास से जुड़े अनुभव किया साझा 

विंध्यनगर । एनटीपीसी विंध्याचल में आपसी सम्मान एवं विश्वास मूल मूल्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अक्टूबर के नामित कोर वैल्यू चैंपियन प्रणव वर्मा अपर महाप्रबंधक ने मानव संसाधन विभाग के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों के लिए संवादात्मक कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक स्तर पर इस मूल मूल्य का महत्व समझाते हुए बताया कि इसके अभाव में टीम भावना, सहयोग और संगठन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

इस अवसर पर मृणालिनी अपर महाप्रबंधक ने भी सकारात्मक कार्यसंस्कृति के निर्माण में आपसी सम्मान एवं विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने दैनिक कार्यजीवन में सम्मान एवं विश्वास से जुड़े अनुभव साझा किए। चर्चा के दौरान अलग-अलग दृष्टिकोणों एवं परस्पर विरोधी हितों की परिस्थितियों में व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सामूहिक लक्ष्यों और संगठन के व्यापक हित को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इस पहल ने खुले संवाद, साझा समझ और निरंतर सीखने के माध्यम से सहयोगपूर्ण एवं मूल्यों पर आधारित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Next Post

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में गरबा महोत्सव का भव्य समापन

Mon Oct 19 , 2026
रीवा, भक्ति, संस्कृति, परंपरा और उल्लास के अद्भुत संगम के बीच हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार के छह दिवसीय गरबा महोत्सव–2026 का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य समापन हुआ। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव की अंतिम संध्या माता जगदम्बे की आराधना, […]

You May Like