
रीवा, भक्ति, संस्कृति, परंपरा और उल्लास के अद्भुत संगम के बीच हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार के छह दिवसीय गरबा महोत्सव–2026 का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य समापन हुआ। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव की अंतिम संध्या माता जगदम्बे की आराधना, गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों और श्रद्धालुओं के उत्साह से सराबोर रही।
समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार ने सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ गरबा महोत्सव को रीवा की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक चेतना का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
16 गरबा टीमों ने बिखेरी लोकसंस्कृति की अनुपम छटा –
महोत्सव की अंतिम संध्या में 16 गरबा टीमों के कलाकारों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में आकर्षक गरबा-डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी के भक्ति गीतों पर थिरकते कलाकारों की लयबद्ध प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं ओपन गरबा में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की भव्यता को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा के सत्यनारायण चतुर्वेदी स्पीकर सतीश सोनी पार्षद प्रकाश सोनी चिंटू वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी प्रदीप गौतम सुमन उपस्थित रहकर मनमोहन गरबा आनंद लेते हुए आयोजन समिति के कलाकारों को बधाई दी।
हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों, गरबा टीमों, धर्म परिवार के पदाधिकारियों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में समिति के आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल, महासचिव सुरेश बिश्नोई श्रीप्रकाश तोमर, नगर अध्यक्ष अनिल मिश्रा महिला अध्यक्ष श्रीमती रिचा गुप्ता, काजल त्रिपाठी, युवा अध्यक्ष राजीव वर्मा गुड्डू, सुमित मांजवानी, राजमणि तिवारी भोला, मनीष साहू, कुलदीप मिश्रा, शुभांशु मिश्रा, कुलदीप गुप्ता प्रभात सिंह राजेश नामदेव नागेंद्र वर्मा राजेश साहू गोविंद नामदेव आलोक सिंह अविनाश पासी, श्रीमती माधुरी वर्मा प्रतिभा मिश्रा महिमा शेरवानी नीलू गुप्ता पूजा तिवारी निशु गुप्ता किरण पटेल रेशू गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
22 अक्टूबर को निकलेगी श्रीराम धर्म विजय यात्रा –
हिन्दू धर्म परिवार द्वारा आगामी 22 अक्टूबर को रीवा शहर में श्रीराम धर्म विजय यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सनातन संस्कृति, धार्मिक एकता और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश देगी। धर्म परिवार ने नगरवासियों से यात्रा में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया है।
