खेल के मैदान में जेन- जी को तिरंगा फहराते देख हमें गर्व होता है: प्रधानमंत्री

वाराणसी, 04 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल के मैदान में जेन-जी को तिरंगा फहराते हुए देखकर हमें गर्व होता है।

श्री मोदी ने कहा काशी के सांसद के नाते मेरी ओर से सभी खिलाड़ियों का स्वागत है। 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में आप कड़ी मेहनत से पहुंचे हैं। काशी के मैदान में आपकी कड़ी परीक्षा होगी। आप सभी लोग ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करेंगे। बनारसी भाषा में कहा जाता है कि बनारस को जानना है तो बनारस आना होगा। यह खेल-प्रेमियों का शहर है, कुश्ती, नौका दौड़, मुक्केबाजी यहां मशहूर हैं। काशी ने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस चैंपियनशिप के दौरान जोश हाई रहेगा। वॉलीबॉल साधारण खेल नहीं है, यह संतुलन का खेल है, संकल्प का खेल है। बॉल को हमेशा ऊपर ही उठाना होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं तो भारत के विकास की कहानी और वॉलीबॉल को एक जैसा देखता हूं। टीम का को-ऑर्डिनेशन जरूरी होता है। टीम का हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाता है। देश के विकास में भी यही दिखाई पड़ता है। डिजिटल पेमेंट से लेकर हर क्षेत्र में ऐसी भावना दिखाई पड़ती है। जब देश विकास करता है तो यह आर्थिक मोर्चे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि खेल के मैदान पर भी यही झलकता है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीस ने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद ख्वाजा की तारीफ की

Sun Jan 4 , 2026
सिडनी, 04 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा को बधाई दी है, जब बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। 39 साल के ख्वाजा […]

You May Like