ब्लैकमेलिंग कांड: महिला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

जबलपुर: हुस्न के जाल में युवक को फंसाने के बाद 20 लाख रूपए की ब्लैकमेलिंग करने वाली डांसर को जेल भेजे जाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक कमला पटेल को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।विदित हो कि मूलत: उमरिया निवासी पूजा रैदास मदनमहल में रहती है और एक होटल में डांसर के तौर पर काम करती है। उसने ग्वारीघाट निवासी एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों के बीच संबंध बनने के बाद महिला ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था उसने युवक पर 20 लाख देने का दबाव बनाया था। बाद में मामला 7 लाख में तय हुआ था ।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने महिला को जैसे ही रकम दी थी वैसे ही उसे पुलिस ने धरदबोचा था । महिला के बैग की तलाशी में करीब ढाई लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक कमला पटेल को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। बताया जाता है कि जब पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया था तो प्रधान आरक्षक ने उसके साथ मारपीट की थी।

Next Post

व्यापारी सूरज गुप्ता की मौत के बाद जौरा में भारी तनाव, विधायक थाने पर दे रहे धरना

Thu Sep 24 , 2026
मुरैना: जौरा में व्यापारी सूरज गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, शहर के व्यापारी और मृतक के परिजन जौरा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। हाईवे पर भी जाम चल रहा है।प्रदर्शनकारी मामले […]

You May Like