व्यापारी सूरज गुप्ता की मौत के बाद जौरा में भारी तनाव, विधायक थाने पर दे रहे धरना

मुरैना: जौरा में व्यापारी सूरज गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, शहर के व्यापारी और मृतक के परिजन जौरा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। हाईवे पर भी जाम चल रहा है।प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले एसपी धर्मराज मीना ने जौरा थाने के पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Next Post

जी 4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार की मांग दोहराई

Thu Sep 24 , 2026
नई दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान -जी 4 देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार लागू करने की जरूरत पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जी 4 देशों के मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें […]

You May Like