फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले की महिला का विवाह हुआ था। यह महिला नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों बैंगलोर में जॉब करते थे। जानकारी अनुसार दिपाषा पति अजय उइके उम्र 18 साल सोनाखार की रहने वाली है। खाने बनाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। दूसरे दिन सुबह उसका पति और मां को रेलवे स्टेषन छोडऩे आया था। इस दौरान नवविवाहिता घर में अकेली थी। वह कमरे में गई और फंदा बनाकर झूल गई। जब पति घर पहुंचा तो वह लटकी हुई पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया। माता-पिता के आने के बाद नव विवाहिता का पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर कर शव सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नवविवाहिता के परिजन यदि कोई कार्रवाई की मांग करते है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

तेज बहाव वाली पुल पुलियाओं पर करे सुरक्षा व्यवस्था : कलेक्टर

Thu Jul 2 , 2026
छिन्दवाड़ा,  कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रबंधन के लिए संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों और सभी एसडीएम की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने लोक निर्माण विभाग एवं सड़क संबंधी विभागों […]

You May Like