फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या

रतलाम। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के कलमोडा गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 11 जुलाई की रात करीब 1.30 से 2 बजे के बीच मृतका के घर पर हुई। मृतका की पहचान इनायत पति समीर मेवाती खान (21) निवासी कलमोडा के रूप में हुई है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत फांसी लगाने से होना सामने आया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने जताया ससुराल वालों पर संदेह

Sun Jul 12 , 2026
छिंदवाड़ा।शहर की सत्यम शिवम कॉलोनी में रविवार तड़के एक 28 वर्षीय विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के […]

You May Like