जम्मू में आयोजित जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग (JKPL) के एक मैच के दौरान क्रिकेटर फुरकान भट को अपने हेलमेट पर “फिलिस्तीन” का झंडा लगाना भारी पड़ गया।
जम्मू में आयोजित जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग (JKPL) एक बड़े विवाद के कारण चर्चा में आ गई है। लीग के एक मैच के दौरान क्रिकेटर फुरकान भट द्वारा अपने हेलमेट पर “फिलिस्तीन” का झंडा लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने संज्ञान लिया और फुरकान भट को पूछताछ के लिए तलब किया है।
खबरों के मुताबिक, शुरुआती जांच और पूछताछ के बाद फुरकान भट पर फिलहाल मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम के आयोजक जाहिद भट को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। आयोजक ने फोन कॉल के जरिए पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फुरकान भट पर भविष्य में इस लीग में खेलने पर भी बैन लगाने का फैसला लिया गया है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कुछ यूजर फुरकान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ उसका विरोध कर रहे हैं।
