सीपीआर से बची यात्री की जान, जीआरपी की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

इंदौर:शासकीय रेलवे पुलिस ने सजगता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक यात्री की जान बचा ली. उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक छह पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी जवान ने हालात की गंभीरता समझते हुए तुरंत मदद शुरू की.

एसपी रेल पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि उज्जैयनी एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर रुकते ही एक यात्री बेहोश होकर गिर पड़ा. सांस रुकने की स्थिति बनते देख वहां तैनात जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने बिना देरी किए मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया. कुछ ही क्षणों की मेहनत के बाद यात्री की सांसें लौट आईं और उसकी हालत में सुधार हुआ. समय पर सीपीआर मिलने से यात्री को नया जीवन मिला. बाद में परिजन भी मौके पर पहुंचे और जीआरपी जवान की तत्परता की सराहना की. घटना के बाद यात्री को आगे के उपचार के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया.

Next Post

यूपी से एमपी लाई जा रही 32 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

Fri Jan 2 , 2026
सिंगरौली: उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर अवैध रूप से लाई जा रही 32 क्विंटल से अधिक धान की खेप को प्रशासन ने जब्त किया है। चितरंगी एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार और पटवारी की टीम ने कैथवानी गांव के पास देर रात कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट […]

You May Like