सिंगरौली: उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर अवैध रूप से लाई जा रही 32 क्विंटल से अधिक धान की खेप को प्रशासन ने जब्त किया है। चितरंगी एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार और पटवारी की टीम ने कैथवानी गांव के पास देर रात कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर से किए जा रहे धान के अवैध परिवहन को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान गढ़वा थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया गया और नियमानुसार जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
