इंदौर:मानपुर पुलिस ने एक किलो 92 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के कब्जे से एक सिल्वर रंग की टीवीएस जुपीटर स्कूटी भी जब्त की है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.मानपुर थाना थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे ने बेताया कि दोनों आरोपियों को लेबड रोड मानपुर के पास से पकड़ा है, सिल्वर रंग की टीवीएस जुपीटर स्कूटी एमपी-09-युजी-4177 पर सवार दो युवक हरी सुखी गांजा के साथ आ रहे थे.
स्कूटी चालक गौरव पिता योगेश भागवत उम्र 19 साल निवासी लालबाग बारह भाई मार्ग और पीछे बैठा अक्षय पिता ब्रजमोहन राठौर उम्र 19 साल निवासी समाजवाद नगर है. तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में काले रंग के बैग में दो प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में गांजा बरामद हुआ. जप्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 12,000 बताई गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी को जब्त किया है. उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.
