दिवंगत कर्मी के सेवानिवृत्ति देयकों से रिकवरी अनुचित: हाईकोर्ट

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने वर्ग-2 कर्मचारी के दिवंगत होने के बाद उसकी विधवा से सेवानिवृत्त देयकों के माध्यम से रिकवरी को अनुचित करार दिया। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने कहा कि यदि सेवानिवृत्त देयकों से कोई राशि की वसूली की गई है तो वो याचिकाकर्ता को वापस की जाए।

नरसिंहपुर निवासी शांति पटेल की ओर से अधिवक्ता मोहनलाल शर्मा व शिवम शर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह कहते हुए रिकवरी नोटिस जारी किया गया कि याचिकाकर्ता के पति को 2008 से 2017 के बीच अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया था। चूंकि कर्मचारी ने यह अंडर टेकिंग दी थी कि अधिक भुगतान पर रिकवरी की उससे वसूली की जा सकती है। आवेदकों की ओर से दलील दी गई कि याचिकाकर्ता के पति की मृत्यु अप्रैल 2021 में हुई थी। वसूली की राशि सेवानिवृत्त देयकों से की जा रही है, ऐसे में याचिकाकर्ता को बहुत मुश्किल होगी। सुनवाई पश्चात न्यायालय ने रिकवरी आदेश को रद्द करते हुए उक्त निर्देश दिये।

Next Post

महाराष्ट्र चुनाव में स्याही विवाद: मार्कर पेन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग की सफाई

Thu Jan 15 , 2026
मुंबई, जनवरी 15 (वार्ता) महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने यह शिकायत मिलने के बाद कि इस बार मतदाओं को लगायी जाने वाली ‘मार्कर स्याही’ मिट जा रही है, उसने इसका बचाव करते हुए पुराने फैसले का हवाला दिया है। आयोग के अधिकारी ने कहा कि उंगलियों पर मार्कर से स्याही […]

You May Like

Play sound