पुलिसकर्मी 500 रु. लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने 4 थानों की ली बैठक

ग्वालियर: पुलिस द्वारा वसूली का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर गुरुवार देर रात एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी ट्रक चालक से 500 रुपए वसूलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीमावर्ती थानों के प्रभारियों की बैठक लेकर सख्त चेतावनी दी है। 58 सेकेंड का यह वीडियो कैंसर पहाड़ी क्षेत्र का बताया जा रहा है.

वीडियो गुरुवार रात 11:42 बजे शूट किया गया और शुक्रवार को सामने आया। इसमें ट्रक को रोककर खड़ा पुलिसकर्मी हाथ में नोट लिए नजर आ रहा है और चालक से बहस करता दिखता है। ट्रक के पीछे सवार युवक ने यह वीडियो चुपचाप शूट किया और वॉयस ओवर के जरिए पूरी घटना को बयान भी किया।सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी रामअवतार रावत और सत्यभान गुर्जर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने पुरानी छावनी, जनकगंज, बहोड़ापुर और गिरवाई थाना प्रभारियों को बुला कर फटकार लगाई है।

Next Post

मनुष्यों को पापों से मुक्ति दिलाने प्रभु येशु ने दिया था बलिदान

Fri Apr 18 , 2025
जबलपुर: प्रभु येशु के दुखभोग का पर्व गुडफ्राइडे मनाया गया। इस पर्व की विशेषता यह है कि आज से दो हजार साल पहले प्रभु येशु पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया था, उन्हें गम्भीर यातना देकर क्रूस पर बेरहमी से मार दिया गया, यह उनके शहादत का पर्व […]

You May Like