
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित पार्टी की कोर कमेटी और वरिष्ठ नेतृत्व उपस्थित रहा।
नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा ने एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, निर्मला भूरिया, संपतिया उइके, नारायण सिंह पंवार, नरेंद्र शिवाजी पटेल, लखन पटेल, कृष्णा गौर और दिलीप जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाईच, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ और सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, विधायक रीति पाठक, हरीशंकर खटीक, उमाकांत शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने महेश केवट की उम्मीदवारी को समाज के वंचित और मछुआ समुदाय के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाला कदम बताते हुए उनकी जीत का विश्वास व्यक्त किया।