चटगांव, 17 जून (वार्ता) बंगलादेश ने बुधवार को टॉस जीतकर पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां बंगलादेश के कप्तान तौहीद हृदय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।। विकेट अच्छा लग रहा है, तो उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे और बोर्ड पर कुछ रन बनाएंगे। पहली बार देश की कप्तानी करना अच्छा लग रहा है। पिछली दो सीरीज़ में हमने अच्छा क्रिकेट खेला और दोनों टीमें यहाँ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। इंशाअल्लाह, आज हम और बेहतर करेंगे। हमारे पास तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं।
वही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने कहा कि अच्छा क्रिकेट खेलकर बंगलादेश को हरायेंगे। पिच बहुत अच्छी लग रही है, तो देखते हैं कि यह कैसा खेलती है। हम इस मौके को लेकर उत्साहित हैं। जोएल डेविस और निखिल चौधरी अपना डेब्यू कर रहे हैं। हमारी टीम में तीन तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और कई ऑल-राउंडर हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
बंगलादेश (एकादश): तंज़ीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, सैफ हसन, परवेज़ हुसैन इमोन (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय (कप्तान), शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, अब्दुल गफ्फार सकलैन और मुस्तफिजुर रहमान।
ऑस्ट्रेलिया (एकादश): मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, टिम डेविड, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा।
