ग्वालियर: मध्य प्रदेश में भी वन टाइम फीस प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर ग्वालियर में आज यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित हुई मैराथन दौड़ में उस समय हंगामा जैसा नजारा देखने को मिला जब यूथ कांग्रेस द्वारा ही कराई जा रही मैराथन दौड़ में शामिल होने आए प्रतिभागियों ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के ही नारे लगाना शुरू कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की समझाइश पर भी ये युवा प्रतिभागी कांग्रेस विरोधी नारेबाजी बंद करने को तैयार नहीं हुए। यह तब हुआ जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी मैराथन में मौजूद थे।
Next Post
औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Wed Jun 17 , 2026
गुना: शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात एक प्लास्टिक पाइप और डिस्पोजल निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच […]

You May Like
-
2 months ago
अवयस्क से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-
5 months ago
न्यूजीलैंड ने बंगलादेश को 26 रनों से हराया