भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 153 के स्कोर पर रोका

गुवाहाटी, 25 जनवरी (वार्ता) जयप्रीत बुमराह (तीन विकेट), रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 153 के स्कोर पर रोक दिया।

आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 34 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। डेवन कॉन्वे (एक) को हर्षित राणा ने आउट किया। रचिन रविंद्र (चार) को हार्दिक पंड्या ने तथा टिम साइफर्ट (12) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मार्क चैपमैन 23 गेंदों में 32 रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

डैरिल मिचेल (14) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। काइल जेमीसन (तीन) को बुमराह ने बोल्ड आउट किया। मैट हेनरी (एक) आठवें विकेट के रूप में रनआउट हुये। न्यूजीलैंड का 20वें ओवर में कप्तान मिचेल सैंटनर 17 गेंदों में 27 के रूप में गिरा। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 153 रन का स्कोर बनाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिये। रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। हर्षित राणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

विकसित भारत जी रामजी" आज की आवश्यकता : भारत सिंह*

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि मनरेगा से ग्रामीण अंचल में विकास अवरुद्ध हो रहा था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए और लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य को लेकर विकसित भारत जीरामजी योजना शुरू की है। मनरेगा […]

You May Like