फिरोज खान मामले में अब हो सकती है ईडी की एंट्री

इंदौर. करोड़ों रुपए की अनुपातहीन संपत्ति के मामले में घिरे प्रधान आरक्षक फिरोज खान के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने लोकायुक्त पुलिस से फिरोज की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी है. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू पर अलग से जांच शुरू कर सकती है.

लोकायुक्त पुलिस ने हाल ही में फिरोज खान के इंदौर और देवास स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जुटाए थे. जांच में सामने आई संपत्तियों के स्रोत और उनके लेनदेन की पड़ताल की जा रही है. अब ईडी की ओर से जानकारी मांगे जाने के बाद मामले में वित्तीय लेनदेन की जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है. ईडी लोकायुक्त से मिली जानकारी का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय ले सकती है. हालांकि, फिलहाल ईडी की ओर से केस दर्ज करने या संपत्ति जब्त करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Next Post

इंदौर से चोरी हुए महंगे मोबाइल नेपाल थाईलैंड तक पहुंचे

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर. शहर में चोरी होने वाले महंगे मोबाइल सिर्फ दूसरे शहरों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उन्हें नेपाल और थाईलैंड तक पहुंचाकर बेचे जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं. क्राइम ब्रांच की जांच में ऐसे एजेंट पकड़े जा चुके हैं, जो चोरी के फोन खरीदकर आगे खपाते थे. […]

You May Like