पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए रिटायर्ड बुजुर्ग परेशान

जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय स्थित पेंशन विभाग में पेंशनर प्रकरणों और पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों और बुजुर्गों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त करने के लिए बनाए गए पेंशन प्रकरणों में आवेदन के लिए लोगों को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पेंशन विभाग में कई बार भटकना पड़ता है। आवेदन पास कराने के दौरान अधिकारी और कर्मचारी अक्सर आवेदकों को एक टेबल से दूसरी टेबल पर भेजते रहते हैं, जिससे कई बार महीनों तक काम नहीं हो पाता और लोगों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रिटायर्ड महिला ने जताई परेशानी
बुधवार को आवेदक सुधा पटेल ने बताया कि वह एक हाथ से विकलांग हैं और रिटायरमेंट के दो महीने बाद भी उनका पेंशन प्रकरण लंबित था। उन्होंने कहा कि उनका पेंशन प्रकरण 5 जनवरी 2026 को जमा किया गया था, लेकिन लगातार भटकाने के बाद बुधवार को ही उन्हें पीपीओ प्राप्त हुआ। वहीं बैंक से संबंधित दस्तावेज देने के लिए अगले दिन आने को कह दिया गया।
कार्यालय तक चढ़ने-उतरने में भी परेशानी
विदित है कि रिटायर्ड कर्मचारी अधिकतर उम्रदराज हैं, उसके बावजूद उन्हें बार-बार पेंशनर प्रकरणों के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। पेंशनर कार्यालय पहली मंजिल पर स्थित है, जिसमें सीढ़ी चढ़ने और उतरने में भी लोगों को परेशानी होती है। वहीं, अधिकारी और कर्मचारी कई बार दस्तावेज लेकर इधर-उधर भेजते रहते हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि पेंशन प्रकरणों में आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए, ताकि बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Next Post

कृषि मेला और श्रीअन्न फूड फेस्टिवल का आगाज, पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: पुलिस लाईन स्थित हॉकी ग्राउंड में कृषि वर्ष-2026 के अंतर्गत तीन दिवसीय कृषि मेला एवं श्रीअन्न फूड फेस्टिवल का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मिलेट्स से बने व्यंजन, आधुनिक कृषि यंत्र और स्थानीय संस्कृति का संगम देखने को मिला। पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आयोजन की […]

You May Like

मनोरंजन