सीहोर। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है. राशन वितरण में अनियमितता, सत्यापन में खाद्यान्न स्टॉक में अंतर, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर राशन प्राप्त न होने संबंधी शिकायतों तथा दुकानों के नियमित संचालित नहीं होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए 16 उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई के दायरे में आष्टा ब्लॉक की गोविंदपुरा, उमरदड़, बापचा बरामद तथा मार्केटिंग संस्था वार्ड नंबर 4, 5, सिद्दीकगंज और खाचरोद की दुकानें शामिल हैं. इसी प्रकार इछावर ब्लॉक की बरखेड़ाकुर्मी, ललियाखेड़ी एवं दौलतपुर, बुधनी ब्लॉक की खेरीसिलगेना, खिडियाकुर्मी, नानभेंट, रतनपुर एवं चिकली तथा भैरूंदा ब्लॉक की मांजीखेड़ी एवं चींच से संबंधित दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है. शासन द्वारा उचित मूल्य दुकानों पर राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है.
