बीआरटीएस डिवाइडर में घुसी कार

इंदौर: शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शुक्रवार की देर रात बीआरटीएस कॉरिडोर पर सत्यसांई चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई. कार क्रमांक एमपी-09 डब्ल्यूके 1542 बताई गई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के हिस्से में काफी नुकसान हुआ.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ने पुलिस को बताया कि मेट्रो लाइन के निर्माण के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और ट्रैफिक सामान्य कराया.

Next Post

आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब और वाहन जब्त

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर:शहर में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराब और वाहन जब्त किए. सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाया. कार्रवाई में दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी-09 एजे-8865 से […]

You May Like