कलेक्टर रुचिका चौहान ने मिट्टी के गणेश जी बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्वालियर: पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पंहुचाने एवं नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने मिट्टी से भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति बनाई। ईको फ्रेंडली गणेश जी बनाने के लिए जीवायएमसी में आयोजित वर्कशॉप में कलेक्टर शामिल हुईं। साथ ही कार्यशाला में भाग लेने आए प्रतिभागियों के साथ बैठकर चिकनी मिट्टी से गणेश जी की मूर्तियाँ बनाईं।

उन्होंने अपील की कि शहरवासी गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों में मिट्टी के गणेश जी स्थापित करें। साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कलेक्टर ने मिट्टी के श्रीगणेश बनाने के लिये आयोजित हुई ईको फ्रेंडली कार्यशाला में कार्यशाला में कहा कि धरती माता हमको अपना सब कुछ देती है।

हम सबका नैतिक दायित्व है कि हम पर्यावरण को संरक्षित कर धरती माँ व वातावरण की सेहत बढ़िया रखने में अपना योगदान दें। कार्यशाला में फाइन आर्ट कॉलेज, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट व दिव्य ज्योति सहित अन्य संस्थाओं से जुड़ीं लगभग 150 महिलाओं व छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर निगम की सहायक खेल अधिकारी विजेता चौहान तथा रानू नाहर व वाटर वूमेन सावित्री एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Next Post

सिंध पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गाय की मौत

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: डबरा – दतिया को जोड़ने वाले सिंध पुल पर आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गाय की मौत हो गई। नगर पालिका की लापरवाही से सड़कों पर घूमने वाले गो वंश आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं और बेजुबान […]

You May Like