मटर खरीदी केंद्र- मदर डेयरी की यूनिट की जबलपुर में हो शुरूआत, सांसद ने उठाई आवाज

जबलपुर: जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने गुरूवार को लोकसभा में जबलपुर नियमित मटर खरीदी केंद्र और मदर डेयरी के फूड एवं डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई। सांसद श्री दुबे ने लोकसभा में क्षेत्रीय किसानों और पशुपालकों की समस्याओं की चर्चा करते हुये कहा कि जबलपुर संसदीय क्षेत्र में भारी मात्रा में मटर का उत्पादन होता है।

जबलपुर पूरे देश में मटर उत्पादन करने वाले सबसे प्रमुख केंद्रों में गिना जाता है। सरकार ने जबलपुर को मटर के संदर्भ में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित किया है। जबलपुर संसदीय क्षेत्र में हर वर्ष लगभग 60 हजार टन मटर का उत्पादन होता है। इसलिए जबलपुर में नियमित और स्थाई खरीदी केंद्र तत्काल खोले जाने की जरूरत है ताकि क्षेत्र के हजारों किसानों को उनकी मटर की उपज का लाभाकारी मूल्य प्राप्त हो सके।
मदर डेयरी की यूनिट लगना आवश्यक
इस दौरान सांसद आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर में मदर डेयरी की खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना आवश्यक है जिससे संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को तो लाभ मिलेगा ही वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे। इसलिए जबलपुर में सफल के नियमित खरीदी केंद्र की स्थापना और मदर डेयरी की खाद्य एवं दुग्ध प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
इसके पूर्व सांसद ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेष शाह से नई दिल्ली में भेंट कर जबलपुर में सफल के स्थाई एवं नियमित खरीदी केंद्र को प्रारंभ किये जाने के लिये तथ्यात्मक चर्चा की।

Next Post

ट्रांसजेंडर संशोधन अधिनियम 2026 की संवैधानिक वैधता को अब केवल अदालत में दी जा सकती है चुनौती, विशेषज्ञों ने कानूनी विकल्पों और सरकारी प्रक्रिया पर दी अपनी राय

Fri Apr 3 , 2026
नई दिल्ली | ट्रांसजेंडर (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2026 के लागू होने के बाद कानूनी विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि अब इस कानून को वापस लेने या बदलने का एकमात्र रास्ता न्यायपालिका है। विशेषज्ञों के अनुसार, चूंकि यह बिल अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है, […]

You May Like