रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 अब तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। कई बड़ी फिल्मों के क्लैश के बावजूद क्राइम थ्रिलर ने शानदार पकड़ बनाए रखी है, चलिए जानते हैं कलेक्शन।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को रिलीज हुए 26 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से जमी हुई है। शुरुआत में इसकी कमाई रफ्तार भले ही धीमी रही हो, लेकिन फिल्म ने लंबी रेस का घोड़ा साबित होते हुए शानदार पकड़ बनाए रखी है। ऐसे में चलिए जानते हैं 26वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
26वें दिन का कायम है मर्दानी 3 का कलेक्शन
सैकनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने चौथे मंगलवार यानी 26वें दिन रात 9 बजे तक करीब 0.23 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा भले बड़ा न लगे, लेकिन चौथे हफ्ते में भी थिएटर्स में टिके रहना अपने आप में बड़ी बात है। हालांकि, अभी ये फिल्म का फाइनल डेटा नहीं है।
अब तक का वीक-वाइज कलेक्शन इस प्रकार है:
पहला हफ्ता: 26.3 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 14.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता: 5.4 करोड़ रुपये
26वां दिन: 0.23 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
कुल कलेक्शन: 48.18 करोड़ रुपये (अनुमानित)
धीमी लेकिन स्थिर कमाई ने फिल्म को 50 करोड़ क्लब के करीब ला खड़ा किया है।
कड़ी टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बरकारर है पकड़
आपको बता दें कि ‘मर्दानी 3’ की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में आईं, जिनमें ओ रोमियो, तू या मैं, वध 2, अस्सी और दो दीवाने सहर में जैसी फिल्में शामिल रही हैं। बावजूद इसके, रानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह कायम रखी है। हालांकि, क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्मों का कलेक्शन आमतौर पर वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करता है, और इस मामले में ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों का लगातार समर्थन मिला है।
‘बॉर्डर 2’ से सीधा हुआ फिल्म का मुकाबला
सिर्फ इतना ही नहीं, इस फिल्म का सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन फिल्म बॉर्डर 2 से था, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। ‘बॉर्डर 2’ एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और शुरुआत में इसकी कमाई काफी मजबूत रही थी। लेकिन ‘मर्दानी 3’ ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथे हफ्ते तक खुद को बनाए रखा। फिलहाल, 26वें दिन के आंकड़े देखकर साफ है कि रानी मुखर्जी की फिल्म ने बड़े बजट की फिल्मों के सामने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।
