गेहूं खरीदी की पूरी प्रक्रिया इतनी ऑनलाइन कर दी कि लाइन में खड़ा किसान ही ऑफलाइन हो गया: कुणाल चौधरी

भोपाल: कांग्रेस सचिव कुणाल चौधरी ने रविवार को भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने, गेहूं खरीदी व्यवस्था को अव्यवस्थित बनाने और किसानों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं खरीदी को लेकर झूठे और विरोधाभासी दावे कर रही है।
कुणाल चौधरी ने कहा कि सरकार 95 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का दावा कर रही है, जबकि प्रदेशभर में अब भी करीब 160 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों के पास पड़ा हुआ है। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में किसान अब तक अपनी उपज खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंचा पाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों से “एक-एक दाना” खरीदने का वादा पूरा करने में विफल रही है।

प्रदेश के लगभग आधे किसान अभी भी स्लॉट बुकिंग के इंतजार में हैं। उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने पूरी प्रक्रिया इतनी ऑनलाइन कर दी है कि “लाइन में खड़ा किसान ही ऑफलाइन हो रहा है।”कांग्रेस नेता ने कहा कि खरीदी केंद्रों पर लगातार सर्वर डाउन होने से किसानों को भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने पहले खरीदी अवधि बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन बाद में स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 मई के बजाय 28 मई कर दी।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती, सोयाबीन के दामों में असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। चौधरी ने मांग की कि सरकार तुरंत खरीदी अवधि बढ़ाए, सभी किसानों को स्लॉट उपलब्ध कराए और समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीदे।

Next Post

ताल, सुर और तरन्नुम के बीच सजी यादों की हसीन महफिल

Sun May 24 , 2026
जबलपुर: महाकौशल शहीद स्मारक ऑडिटोरियम शनिवार की शाम सुर, संगीत और यादों की अनूठी महफिल का साक्षी बना, जहां “मैलोडी नाइट” के रूप में आयोजित संगीत संध्या ने श्रोताओं को पुराने दौर की मधुरता और नए अंदाज की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। गीत गाता चल और जस्सी संधु के […]

You May Like