एक करोड़ से अधिक की चोरी सुलझाना बना चुनौती, हवा में लटठ घुमा रही पुलिस

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में 23 जनवरी हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी महीनों बाद भी अनसुलझी है। 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों के फुुटेज खंगाले जा चुके है। दर्जनों संदेहियों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। चोरों को पकड़ा पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। जबकि थाने से लेकर क्राइम ब्रांच आरोपियों की पतासाजी में लगी है।लंबा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है जिससे ऐसा लगने लगा है कि पुलिस हवा में लटठ घुमा रही है।
70 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 6 लाख हुआ है चोरी
विदित हो सागर वर्मा 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी वे ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है उसकी माता का स्वास्थ्य खराब होने से जबलपुर हास्पिटल में भर्ती है 23 जनवरी को वह एवं उसकी पत्नी हास्पिटल के लिये गये थे घर के मेन दरवाजा में ताला लगा दिया था। जब वापिस लौटा तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा दोनों बेडरूम के आलमारी का ताला टूटा था पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी, नगदी 6 लाख रूपये गायब थे। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है ।
कैमरे में कैद हुए थे चार नकाबपोश
सागर वर्मा के पडोसी के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे मेें चार नकाबपोश कैद हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक लिए। इसके बाद उन्हें ट्रेस किया लेकिन सफलता नहीं मिली। साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ की परंतु अहम जानकारी हाथ नहीं लग पाई। पूर्व में चोरी की वारदातों में पकड़े गए चोरों से भी पूछताछ की गई ।
फिंगर प्रिंट से भी सुराग नहीं
सूत्रों की माने तो पुलिस ने मौके से जुटाए गए फिंगर प्रिंट के जरिए भी अपराधियों के फिंगर प्रिंट मिलान किया ताकि आरोपी पता लगाया जा रहा है लेकिन अब ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंंचा जा सके। हालांकि पुलिस का दावा है कि क्लू मिले है जिस पर जांच पड़ताल चल रही है जल्द ही चोरी को सुलझा लिया जायेगा।

Next Post

वायु सेना का सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई- 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार तड़के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। विमान के पायलट […]

You May Like