राष्ट्रपति ट्रम्प बोले- ‘आर्मेनिया-अज़रबैजान के बीच शांति स्थापित करने में सफल हुआ अमेरिका’

वाशिंगटन, 09 अगस्त (संयुक्त राष्ट्र) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को घोषणा की कि आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच अमेरिका ”आखिरकार शांति स्थापित करने में सफल” हो गया है। उन्होंने कहा कि इस शांति समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार, यात्रा और राजनयिक संबंधों के ”द्वार खुलेंगे”।

ट्रंप ने कहा, ”इस समझौते के होने से हम अंततः शांति स्थापित करने में सफल हुए हैं, और हम अभी ओवल ऑफिस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) से निकले हैं, जहाँ हमने समझौते के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए हैं”।

व्हाइट हाउस में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और अर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रम्प ने इसे ‘एक महत्वपूर्ण संयुक्त शांति घोषणा’ बताते हुए कहा कि ”35 साल से लड़ाई चल रही थी, और अब वे दोस्त हैं। दोनों देश-आर्मेनिया और अज़रबैजान हमेशा के लिए सभी युद्ध रोकने, व्यापार, यात्रा और राजनयिक संबंधों को खोलने और एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मध्यस्थता प्रक्रिया में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए, ट्रम्प ने कहा, ”मुझे लगता है कि आप दोनों के बीच अच्छे संबंध होंगे… और अगर ऐसा नहीं होता है, तो मुझे फ़ोन करें।” ट्रम्प ने ज़ोर देकर कहा कि इस पहल को अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे के निवेश का समर्थन प्राप्त होगा, जिससे पश्चिम एशियाई देशों और वाशिंगटन दोनों को ही पर्याप्त आर्थिक लाभ होगा।

इसके अलावा, अमेरिका आर्मेनिया और अज़रबैजान दोनों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करने वाला है। ऊर्जा, व्यापार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना।

 

Next Post

प्रवासियों के जबरन निर्वासन की सूस्या से जूझ रहा अफगानिस्तान (आईओएम)

Sat Aug 9 , 2025
काबुल, 09 अगस्त (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने कहा है कि अफगानिस्तान पड़ोसी देशों से प्रवासियों के जबरन निर्वासन की सबसे बड़ी मुश्किलों से जूझ रहा है , जहाँ इसी वर्ष अब तक निर्वासित 15 लाख अफगानियों को वापस लाया गया है। अफ़ग़ान प्रवासियों को निर्वासित करने के पाकिस्तान […]

You May Like