इंदौर: डीएसपी उमाकांत चौधरी को उनके अनुकरणीय सेवाकाल और सराहनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक 2024 से सम्मानित किया गया है। चौधरी ने 25 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस सेवा में विभिन्न भूमिकाओं में अहम योगदान दिया है।
बुरहानपुर में पुलिस व्यवस्था की स्थापना, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा, ‘इंटरनल सिक्योरिटी मेडल’, सिंहस्थ 2016 और विभिन्न चुनावों की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका, ट्रैफिक में स्मार्ट प्रबंधन, और प्रदेश को फिल्म शूटिंग हब बनाने जैसे कई उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है
