फेसबुक पोस्ट का विवाद: VHP बजरंग दल ने बहोडापुर थाने का किया घेराव

ग्वालियर: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल लश्कर ने बहोडापुर थाने का घेराव कर बहीद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि बहीद खान के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट की जिसमे भगवान् श्री राम का नाम गलत तरीके से उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।

बजरंग दल जिला सयोजक दीपक माझी ने नरेंद्र यादव और राहुल प्रजापति के साथ जाकर धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मौके पर मनोज रजक, राजू गोस्वामी, रवि जैन, हिमांशु कुशवाह, राहुल कुशवाह, अभी भदौरिया, छोटू बजरंगी, राहुल प्रजापति,केशव, ताराचंद्र, आदित्य, नरेंद्र नाथ, दीपू, हेमंत् कुशवाह आदि मौजूद थे।

Next Post

मलेरिया दिवस पर आज चल रहा जागरूकता अभियान

Fri Apr 25 , 2025
ग्वालियर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि आज मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिले में विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां की जा रही हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दौनेरिया ने बताया कि मलेरिया डेंगू नियंत्रण के लिए जन […]

You May Like