महाकाल यात्रा पर आपत्ति, हज पर पुष्पवर्षा करते पटवारी: रामेश्वर

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। शर्मा ने कहा कि पटवारी को यह क्यों सताने लगा है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर उत्सव क्यों मनाए जा रहे हैं, हर जिले में कार्यक्रम क्यों हो रहे हैं, ड्रोन क्यों उड़ रहे हैं और लाखों लोग जश्न में क्यों शामिल हो रहे हैं?

विधायक शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, अगर यही हेलीकॉप्टर हज यात्रा पर जाते तो जीतू पटवारी पुष्पवर्षा कर रहे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाकाल की महिमा को आज भी नहीं समझ पाई है। महाकाल यात्रा पर उन्हें खर्च दिखता है, जबकि हज यात्रा में आनंद दिखाई देता है।

शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस की यही दृष्टि गलत है, और इसी कुदृष्टि के कारण सनातनी और हिंदुस्तानी अब कांग्रेस को राजनीति के कब्रिस्तान तक छोड़कर आएंगे।

Next Post

रेडीमेड की दुकान पर महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करने पर बढ़ा विवाद

Sun Nov 2 , 2025
इंदौर. कानूनगो बाखल इलाके में देर रात रेडीमेड की दुकान पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई. महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने दुकान संचालक के साथ गाली-गलौज कर हाथापाई की. घटना रात करीब 9 बजे की है. छोटे लियाकती नामक व्यक्ति […]

You May Like

Play sound