वासवी के ग्रामीण BJP में हुए शामिल

पानसेमल। शुकवार को विधायक श्याम बर्डे के कार्यालय पर ग्राम वासवी के ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दी कि उनके फलिये में वर्षों से बिजली नहीं पहुंची है साथ ही ग्राम में अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की।विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया ओर यथा संभव समस्या के निराकरण एवं सहयोग की बात कही है।विधायक ने कहा आप किसी भी दल में रहो हमारी विचारधारा सबका साथ सबका विकास हे इसलिए सभी ग्रामों में विकास कार्य किए जाएंगे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल पाटीदार,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अजहर मंसूरी,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जोशी,मंडल अध्यक्ष चेनसिह गदरे गोविंद जोशी,पार्षद प्रतिनिधि मुरली साटोंटे,ग्राम पंचायत वासवी सरपंच टीकाराम मोरे,सहित अन्य मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि श्याम बर्डे के प्रयासों से भाजपा में कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं,विधानसभा के कई फलियों में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर ग्रामीणों ने BJP की सदस्यता ग्रहण की है विधायक ने कहा कि सभी के सुख दुख में साथ रहूंगा,पूरी विधानसभा BJP का परिवार है भ्रमण के दौरान अलग अलग स्थानों पर स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर यथासंभव निराकरण करने का प्रयास रहता है, वासवी के करीब 50 ग्रामीण BJP में शामिल हुए हे।इस दौरान उपसरपंच नानूराम जामसिंह,गोपी मुवासया,राजू दशरथ,देवा साध्या,टीकाराम सिंगा,राधेश्याम राजाराम,निलेश सोलंकी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Fri Dec 19 , 2025
अहमदाबाद 19 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पांचवें और सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद […]

You May Like