पीएम श्री डेमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपरपज़ स्कूल का 58वां वार्षिक दिवस समारोह आयोजित

भोपाल: पीएम श्री डेमॉन्स्ट्रेशन मल्टीपरपज़ स्कूल (सेकेंडरी सेक्शन), भोपाल ने इंद्रधनुषीय छटा बिखेरते हुए अपना 58वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर रहे। विद्यार्थियों की परिषद ने अतिथियों का बैज लगाकर एवं फ्लावर सैंपलिंग भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

प्रधानाध्यापक प्रकाश श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरआईई भोपाल के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता ने की। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय पर लोक व शास्त्रीय नृत्य, भारतीय ज्ञान प्रणाली आधारित रोल-प्ले तथा देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर किया। यह आयोजन विद्यालय की समग्र विकास प्रतिबद्धता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को दर्शाता है।

Next Post

दबोह नगर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की उठी माँग

Wed Dec 17 , 2025
भिंड : नगर परिषद दबोह क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को लेकर अब आम नागरिकों ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की माँग तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जब भी कोई आपराधिक घटना होती है, तो उसका समय रहते पता नहीं चल […]

You May Like