अण्डा दुकान में बिक रही थी शराब

जबलपुर: बम्होरी मोड़ के पास  अंडा दुकान की आड़ में शराब बेची जा रही थी जिसकी भनक लगते ही पनागर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर  अण्डा दुकान संचालक को अवैध शराब बेचते एवं घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुये रंगे हाथ पकड़ा।टीआई अजय बहादुर ने बताया कि बम्होरी मोड़ के पास कच्चे मकान में संदीप कुमार चैरसिया उम्र 34 वर्ष निवासी गांधीग्राम बुढ़ागर का अण्डे का धंधा करता है जिसकी आड़ में वे शराब का बिक्रय कर रहा था।

पुलिस ने दबिश दी जहां कुछ व्यक्ति शराब खरीद रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गये। दुकान  संचालक को पकड़ा गया, थैली में 16 पाव देशी शराब रखे मिला, दुकान के निरीक्षण करने पर पाया कि दुकान संचालक घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग कर गैस चूल्हे को सिलेण्डर से कनेक्ट कर सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुये दुकान पर अंडा उबाल रहा था दुकान संचालक संदीप कुमार चौरसिया के कब्जे से 16 पाव देशी शराब, एक भारत कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, एक पाईप एवं  चूल्हा जप्त  किया गया।

Next Post

रात में तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने पर कार्रवाई

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर:रात में तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने पर प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने एक डीजे संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित होटल अमाया, बिचौली मर्दाना बायपास सर्विस रोड पर बीती रात […]

You May Like

मनोरंजन